दिल्ली

दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता योगेन्द्र उपाध्याय ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

नई दिल्ली, 22 नवंबर। आम आदमी पार्टी में मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता अतुल कुमार पाण्डेय, भाजपा की जिला मंत्री सुनीता सिंह व मंडल उपाध्यक्ष अनीता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने टोपी और पटका पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति बदल रही है। जो लोग जनता और देशहित के लिए कुछ करना चाहते है वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है।

इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि आम आदमी पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है और इस क्रम में पूर्वी दिल्ली के कई वरिष्ट भाजपा नेता आप में शामिल होकर आप कि क्रांति को मजबूत करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में आम आदमी पार्टी ने जनता के हितों के लिए ऐसे काम किए है जिसे राजनीति में कभी संभव नहीं माना जाता था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जिस तरह शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी-बिजली व जनहित के अन्य कामों को किया है उससे प्रभावित होकर योगेन्द्र उपाध्याय जी आज पार्टी में शामिल हो रहे है।

इस अवसर पर योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास का जो मॉडल तैयार किया है, आज उसकी चर्चा दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरक्की के लिए जिस तेजी के साथ बेहतर काम कर रही है चाहे वो स्कूल हो, अस्पताल हो या मोहल्ला क्लिनिक वैसा काम अबतक कोई और पार्टी नहीं कर पाई।

उल्लेखनीय है कि योगेन्द्र उपाध्याय, दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता साथ-साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता भी रहे है। उनके साथ-साथ दिल्ली हाई-कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता व भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे चुके अतुल कुमार पाण्डेय, भाजपा जिलामंत्री सुनीता सिंह व मंडल उपाध्यक्ष सुनीता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker