हरियाणा

मंडल स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए 16 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन-डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार

– कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान में होगी प्रतियोगिता


सोनीपत, 02 सितंबर। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद द्वारा हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मंडल स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए 16 सितंबर तक कर आवेदन किया जा सकता है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच) एवं दृश्य कला (चित्रकला, मूर्तिकला) संबंधी कलाकार आवेदन विभाग की ई-मेल आईडी  [email protected] पर भिजवाए जा सकते हैं। प्रतिभागी कलाकार हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और जिस मंडल का निवासी है वह उसी मंडल से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए यह रहेगी पात्रता
डीआईपीआरओ ने प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आयु वर्ग को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है जो 7 से 15 वर्ष, 15 से 25 वर्ष, 25 से 45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक हैं। प्रतियोगिता में वही प्रतिभागी भाग ले सकेगा जो 31 मार्च 2022 को निर्धारित आयु सीमा को पूर्ण करता हो। प्रत्येक मंडल स्तर पर आयु की तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वयं सत्यापित दस्तावेजों की प्रति भी लानी होगी साथ
प्रतियोगिता के लिए दल का लीडर/कलाकार अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, ई-मेल, वोटर कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और भाग लेने वाले अन्य कलाकारों का विवरण, कला विद्या तथा शीर्षक सहित विभाग में ई-मेल के माध्यम से भिजवाएं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी।
इन विद्याओं में होगी प्रतियोगिता
डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि संगीत कला विद्या में एकल हरियाणवी लोक गीत, हरियाणवी गीत व रागनी और समूह हरियाणवी लोक गीत की प्रस्तुति दी जा सकती है। नृत्य कला विद्यालय में एक हरियाणवी, नृत्य व लोक नृत्य और समूह हरियाणवी नृत्य व लोक नृत्य। इसी प्रकार रंगमंच कला विद्या में एकल मोनो एक्टिंग और समूह स्किट सामाजिक विषयों पर दी जा सकती है। इसी प्रकार दृश्य कला विद्या में हरियाणवी संस्कृति पर चित्रकला और मूर्तिकला बनाई जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, एससीओ 29, प्रथम तल सैक्टर 7सी, मध्य मार्ग चंडीगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ दूरभाष नम्बर 0172-2793896, 2793897, 2793877 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker