दिनांक 19 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु नगर निगम कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र :विनोद शर्मा
सोनीपत हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की जनस्वास्थ्य शाखा सोनीपत का संगठन शिष्टमंडल ब्रांच प्रधान श्री विनोद शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम कमिश्नर माननीय धर्मेंद्र सिंह से मिला। संगठन शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर से निगम में कार्यरत जल मल से संबंधित टयूबल ऑपरेटर मोटर आपरेटर सीवरेज और सीवरेज के सफ़ाई कर्मचारियों से संबंधित कर्मियों का मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्यत मांगे :- सभी कच्चे कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान करने बारे में वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से सभी का पिछे से अब तक का पूरा ईपीएफ ईएसआई अंशदान शेयर जमा करने बारे में नौकरी के दौरान हादसा होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने बारे सभी का ड्यूटी समय निर्धारित करने बारे में अर्थात आठ घंटे की ड्यूटी लेने बारे में सभी को साप्ताहिक विश्राम देने बारे सभी कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम में पंजीकृत करने बारे में सभी कच्चे कर्मचारियों को बार बार नौकरी से हटाने की धमकी और गाली गलौज व असभ्य भाषा तथा अधिकारियों ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने बारे में सभी कच्चे कर्मचारियों को निगम के पे-रोल पर करने बारे समान काम समान वेतन देने या जब तक डीसी रेट देने बारे में व सिवरेज के कर्मचारियों को सेफ्टी किट साबुन तेल एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने बारे में जर्जर हो चुके बूसटरो एसटीपी की मरम्मत करने बारे बूसटरो एसटीपी पर पानी कुर्सी पंखे रेनकोट एवं शौचालयों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने बारे सभी कच्चे कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा की स्थिति में अस्थाई आईडी कार्ड बनवाने बारे में आदि मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। नगर निगम कमिश्नर श्री धर्मेन्द्र सिंह ने संगठन शिष्टमंडल को सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। संस्था शिष्टमंडल नगर निगम प्रशासन सोनीपत से अपील करता है कि सभी कच्चे कर्मचारियों की मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इस अवसर पर सर्वश्री जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज प्रदेश कार्यालय सचिव एवं ब्रांच प्रधान श्री विनोद शर्मा, ब्रांच सचिव सुरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष सुरेश नैयर ब्रांच चैयरमेन धूप सिंह लाकड़ा, सतबीर शर्मा राजबीर सिंह अमित कुमार रणबीर सिंह, नरेश कुमार, संजय, मौसम,याद सिंह दलीप कुमार धर्मेन्द्र कुमार सुनील,तारा सिंह, राजेंद्र, नरेश, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
जारीकर्ता विनोद शर्मा प्रदेश सचिव और ब्रांच प्रधान