हरियाणा

ज्येष्ट माह के गंगा दशहरे पर श्रद्वालूओं ने यमुना मे लगाई श्रद्वा की डुबकी,लगा जाम

 
बापौली , 9 जून ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने वालो की पूरा दिन लाईन लगी रही। और यमुना पुल पर मेले में भण्डारे व छबीलो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की। ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभावसर पर श्रद्वालु दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनो से यमुना नदी पर पहँुचे और पूरी आस्था  के साथ तपती गर्मी व लू के थपेडो के बीच श्रद्वालुओं ने जमकर यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की और मेले में जमकर खरीददारी की। इस दौरान श्रद्वालुओ ने यमुना की रेती के तरबुज व खरबुजो का भी पूरा आंनद उठाया। और बच्चो ने झूलो मे झूलकर यमुना नदी पर नहाने के बाद जमकर आनंद लिया। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। सनौली खुर्द के मास्टर सतनारायण शास्त्री ने बताया ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के  स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद दान करने से बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है और और भगवान की विशेष कृपा रहती है। उन्होने बताया कि इस ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे को लोग स्नान करने के बाद दान करते है। और जगह-जगह पानी की छबीले लगाते है जिससे बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा व अन्य पवित्र नदीयो में स्नान करने से पापो का नाश होता है और पुन्य की प्राप्ति होती है सतनारायण शास्त्री ने बताया कि आज के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था जिसकारण इस दिन को गंगा दशहरा कहा जाता है। वही परिवार के साथ यमुना नदी पर स्नान करने आए छाजपुर खुर्द गांव निवासी नारायण दत्त शर्मा ने बताया कि इस दिन परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने के उपरांत पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के पकवानों को दान करना चाहिए।
बाक्स
ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभावसर पर यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्वालुओं का पूरा दिन जमवाडा लगा रहा,जिससे पानीपत हरिद्वार रोड पर जाम लगने  से दुर-दुर से आए श्रद्वालु जाम मे फंस गए। वाहनो की लम्बी कतार को देखकर पुलिसकर्मीयो ने मोर्चा संभाला और बडी मशक्त के बाद जाम पर काबू पाने की कौशिश की। लेकिन श्रद्वालुओं और वाहनो की लगातार बढ रही संख्या के आगे पुलिस प्रशासन की भी एक नही चली और श्रद्वालू पूरा दिन जाम में फंसे रहे। लेकिन पुलिस की लगातार चल रही कौशिश के बाद शाम के समय हल्की सी श्रद्वालुओ को निजात मिल पाई।
बाक्स
वाहन चालको ने हर वर्ष की तरह अबकी बार भी बढाया किराया
ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे पर श्रद्वालुओ की भीड को देखकर वाहन चालको ने हर वर्ष की तरह  किराया बढा दिया। लेकिन फिर भी श्रद्वालुओं की आस्था कम नही हुई। बल्कि बढा किराया देकर भी श्रद्वालु पूरा दिन स्नान करने आते रहे। बताया जाता है कि पानीपत से यमुना पुल तक 20 रूपए और सनौली खुर्द से 15 रूपए किराया लगता था। लेकिन श्रद्वालुओं की भारी संख्या देखकर वाहन चालको ने यमुना नदी मे स्नान करने आ रहे श्रद्वालुओ से पानीपत से यमुना पुल तक 50 रूपए और सनौली से यमुना पुल तक 20 रूपए तक किराया लिया।  जिसकारण वाहन चालको की जमकर चॉदी हुई।
बाक्स
ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के पावन पर्व पर जहां श्रद्वालुओं की खासी भीड नजर आई। वही उनकी सेवा करने वाले श्रद्वालु भी पीछे नही रहे और यमुना पुल से सनौली खुर्द तक तो करीब 10 जगह मीठे पानी की छबीले श्रद्वालुओं की प्यास बुझाने के लिए लगाई ही गई थी। वही श्रद्वालूओ ने यमुना नदी व रास्ते में लगे भण्डारों से प्रसाद ग्रहण किया। साथ मे पानीपत हरिद्वार रोड व सनौली समालखा रोड से गुजरने वाले श्रद्वालुओं को रास्ते मे पडने वाले गांवों के बस अड्डो पर मीठे पानी की छबीले लगी हुई दिखाई दी। और श्रद्वालूओं ने जमकर मीठा व ठंडा जल पीकर अपनी प्यास बुझाई। वही यमुना पुल पर पानीपत से आए श्रद्वालूओ ने भंडारें का आयोजन कर श्रद्वालूओ को प्रसाद वितरित किया।

मेले मे खरीदारी करती महिलाएं।
यमुना नदी पर झूले का आनंद लेते बच्चें।
सनौली खुर्द में पानी की छबील लगाकर श्रद्वालूओ को पानी पिलाते ग्रामीण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker