हरियाणा

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने नागरिकों को रामनवमी की बधाई दी

सोनीपत

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शहर में एक दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेकर नागरिकों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर ही देश में आर्दश शासन की कल्पना हुई और सभी दल राम राज्य लाने का वायदा करके चुनाव मैदान में उतरने लगे।    रविवार को राम नवमी के अवसर पर श्री राम शरणम्, विश्व हिंदू परिषद, राम मंदिर मोहल्ला कोट, अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा, श्री राम मंदिर जीवन विहार एक्सटेंशन, श्री रघुवीर महावीर सेवा समिति, राम बाजार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद कविता जैन ने कहा कि भगवान राम लोक मंगलकारी हैं, गरीब नवाज हैं, जाति वर्ग से परे है, रिश्तो में संस्कारों की मर्यादा है, शासक के रूप में नीति कुशल एवं न्याय प्रिय होकर लोकतांत्रिक व सामुदायिकता को समर्पित थी। श्री राम शरणम आश्रम में दो लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। आश्रम के संचालक नव रतन चोपड़ा और रीटा चोपड़ा ने भी आशीर्वाद दिया।   

  उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ऐतिहासिक अतीत ही नही बल्कि भारतीय संस्कृति के वर्तमान हैं, हमारा आज भी श्री राम से संवादरत है इसलिए सभी राम हमारे मन में हमेशा जीवित रहेंगे। राजीव जैन ने कहा कि भगवान राम हमारे दुख सुख के साथी हैं इसलिए चाहे विवाह शादी के मंगल गीतों या फिर दुख की घड़ी में सांत्वना के शब्द राम नाम का स्मरण होता ही है।   

  राजीव जैन ने श्री राम का नाम ऊर्जा एवं शांति देने वाला मंत्र है, राम मय जीवन में कल्याणप्रद है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुगलों द्वारा तहस नहस किए गए राम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो गया है और जल्द ही अयोध्या जाकर दर्शन कर सकेंगे। राजीव जैन ने भगवान श्री राम के चित्र के साथ साथ उनके चरित्र की भी पूजा करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker