बाल विकास स्कूल बराही में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
– हिंदी दिवस पर स्कूल में हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़।
सम्मान जो खोया है हमनें,
हमें उसको वापस लौटाना है।
अस्तित्व ना खो दे यह अपना,
हिंदी भाषा को हमें बचाना है। बाल विकास पब्लिक स्कूल बराही में बड़े ही हर्षोल्लास से हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस पर हुई अनेक गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। कक्षा तीसरी से छठी तक कविता पाठ हुआ। सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर विज्ञापन बनाया। नौवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस विषय पर विज्ञापन बनाया व संदेश लेखन किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका नीरू सिंह ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी के महत्व के विषय में बताया उन्होंने कहा कि सभी देशों में एक हमारा देश ही ऐसा देश है जिसमें अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। इसे एक सूत्र में बांधने के लिए हिंदी भाषा को चुना गया तथा 14 सितंबर 1949 को इसे राष्ट्रभाषा का गौरव मिला। यह जनसंपर्क की भाषा है । इसके द्वारा हम अपने भावों और विचारों को अच्छे से प्रकट कर सकते हैं।
मां की ममता है हिंदी, पिता की छाया है हिंदी।
हिंदुस्तान की पहचान है हिंदी , भारत मां की शान है हिंदी।