हरियाणा

हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि

सोनीपत

। हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए भगवान की अराधना आवश्यक है। भगवान का पूजन हमें नकारात्मक से सुरक्षित रखता है, जिससे हम पथभ्रष्ट नहीं होते। हमें निरंतर सदा ग्रह पर चलना चाहिए। गुरु माता भी यही संदेश देती है।      मुरथल रोड स्थित श्री 1008 सरोज माता आश्रम के 38वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु मां के संदेश व शिक्षाओं का अनुसरण कर जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है उस आती हर प्रकार की तनाव की स्थिति का भी सरलता से सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि वे वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले जागरण कथा तथा झांकियों में अवश्य इस साले और गुरु ज्ञान अर्जित करें।      कविता जैन ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है के सिद्धांत को जीवन में अपनाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश उठाए रात के आगे आगे चल रही थी और यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर निकली। आश्रम में रात को भव्य माई का दरबार सजेगा और रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।   

  इस मौके पर आश्रम के प्रधान विकास शर्मा, रमन शर्मा, प्रताप सिंह, त्रिलोक चंद मल्होत्रा, मोहन गोयल, विकास गोयल, अंजली शर्मा, विद्या शर्मा, कमला, रोशनी, सत्या, किरण शर्मा, कैलाशो देवी, रोशनी, बबीता, रुचि गुप्ता, लीलाधर गुप्ता, राजबी र स्वामी, कृष्ण स्वामी, हिमांशु भूटानी, वेद प्रकाश गुप्ता काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker