हरियाणा

भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर लगाएगा

– युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी के नेतृत्व में लगाया जाएगा


राई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा तेजस्वी सूर्या के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी ने बताया कि रक्तदान अभियान के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल राणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को प्रत्येक जिले की हर विधानसभा में रक्तदान कैंप का आयोजन करेगा। जिसमें पूरे प्रदेश भर में करीब 10 हजार यूनिट रक्तदान युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। जठेड़ी ने बताया कि जिले में लगने वाले चार रक्तदान शिविर की व्यवस्था की तैयारी जोरो पर है। राई विधानसभा का गांव जठेड़ी में कंगारू गार्डन में 300 यूनिट रक्तदान करेंगे। सोनीपत विधानसभा का प्राचीन शिव मंदिर गीता भवन चौक पर राहुल शर्मा जिÞला उप अध्यक्ष, खरखौदा विधानसभा के रोहट में महामंत्री परवीन दहिया व गोहाना विधानसभा में जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा के कार्यालय में महामंत्री संदीप कौशिक की देख   रेख में लगाया जाएगा। योगेश जठेड़ी ने बताया कि जिले में लगभग 700 यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker