बिहार

राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का मनाया गया जन्मदिन

भागलपुर, 09 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं पार्टी की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी का जन्मोत्सव शुक्रवार को बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अभय आनंद, बिपिन बिहारी यादव एवं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कोमल सृष्टि ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अभय आनंद ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। यूपीए के अध्यक्ष के रूप सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा जैसे जनहित के मामलों को तत्कालीन सरकार से कार्यान्वित करवाया।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने विरोधियों की तमाम विरोध के बाद भी यह साबित कर दिया कि वह भारत की आदर्श बहू, आदर्श माता एवं राष्ट्र का सच्चा सिपाही है। सत्ता का बलिदान देकर उन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी जगह बना ली है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कोमल सृष्टि ने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker