लालटेन टंग जाने के बाद रुक जाता है विकास – सैयद शाहनवाज हुसैन
भागलपुर, 09 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता सह पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जदयू और राजद को जमकर निशाना साधा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस क्षेत्र में लालटेन टंग जाता है, उस क्षेत्र का विकास रुक जाता है। भारतीय जनता पार्टी विकास के नक्शे कदम पर चल रही थी। बिहार में कई उद्योग लग रहे थे। लेकिन नीतिश कुमार के गंदी नीति के चलते बिहार फिर से पीछे जाने लगा है। जिस गति से उद्योग लग रहे थे। उसी गति से उद्योग ठप्प गए हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2024 भारतीय जनता पार्टी का है। हर जगह कमल खिलेगा। कहीं भी तीर और लालटेन नहीं दिखेगा। इसके पूर्व भागलपुर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैयद शाहनवाज हुसैन को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। उसके बाद वो पीरपैंती के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय हो कि कुछ दिन पूर्व पिरपैंती में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।