गाली देने से मना करने पर लड़की पर कुल्हाड़ी पर हमला कर किया घायल
गन्नौर। गंाव बजाना खुर्द में गाली देने से मना करने पर लड़की पर कुल्हाड़ी स ेहमला कर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त लड़़की के पिता कि शिकायत पर हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त लड़की के पिता राकेश निवासी बजान खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर मकान बनाने का कार्य चल रहा है। गांव के ही राजेश मेरे मजदुरों के साथ गाली गलोच कर रहा था तो मेरी लड़की अंतिम ने बाहर आकर राजेश को कहा चाचा आप गाली क्यो दे रहे हो, तो राजेश ने गुस्से में आकर मेरी लड़की के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। मेरी बेटी के सिर से काफी खुन बहने लगा। लड़की की आवाज सुनकर घर से बाहर आए तो राजेश के घर वाले उसको पकड़ कर ले गए। जाते समय उसने ट्रेक्टर के नीचे कुचल डालने की धमकी दी। लड़की को इलाज के लिए गन्नौर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीडि़त लड़की के पिता की शिकायत पर राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।