राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में धक्का-मुक्की, किरण चौधरी चोटिल

चंडीगढ़, 07 जनवरी। कांग्रेस नेता राहुल गंधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए। इस दौरान वरिष्ठ नेता किरण चौधरी चोटिल हो गईं। किरण को करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यह यात्रा करनाल के निकट मधुबन पहुंची तो राहुल के सुरक्षा घेरे में प्रवेश करने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई। राहुल के साथ चल रही पूर्व सीएलपी लीडर एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी भीड़ में फंस गईं। उनके पैर में चोट आई है। उन्हें करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker