हरियाणा

 कैथल:भाकियू ने निसिंग गोलीकांड के शहीदों को किया याद

करनाल में 10 जनवरी को आयोजित महापंचायत में किसान करेंगे बड़े फैसले का ऐलान

कैथल, 7 जनवरी । निसिंग गोली कांड में शहीद हुए किसान मामचंद लखपत का शनिवार को गांव पबनावाव चूहड़ माजरा में शहीदी दिवस मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद किसानों को याद किया। इस दौरान

किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया और किसान एकता जिन्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश कार्यकारि अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड, प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने कार्यक्रम में खास तौर पर शिरकत की। किसान नेता कर्म सिंह मथाना ने कहा कि शहीद किसान मामचदं व लखपत की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है।

आने वाली पीढिय़ों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किसान हित में किसानों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा ने कहा कि 10 जनवरी को करनाल अनाज मंडी मे गन्ना के भाव को बढ़ाने की मांग को लेकर लेकर किसान महापंचायत करेंगे। अगर सरकार ने गन्ने का भाव नही बढाया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड देगे।

सरकार किसानों को कमजोर समझने की भुल कर रही थी, जबकि इतिहास गवाह जिस भी सरकार ने किसानों से टकराव किया है वह दोबारा सत्ता में नहीं आई है और यही हाल भाजपा सरकार का होगा। किसानों के हितों में कई प्रकार की घोषणाएं कर उनको लागू करने का सपना दिखाकर किसानों की वोटों के दम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज किसानों की कट्टर दुश्मन बन चुकी है। किसानों की फसलों को सरकार की मिलीभगत से मिट्टी के भाव पर लूटा जा रहा है।

इस श्रद्धांजलि समारोह में युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना,जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड,प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल,नरेन्द्र मागो माजरी,कृष्ण कलाल माजरा,बलकार सिंह,चमेल सिंह पबनावा,पिरथी कौल, राजेंद्र पबनावा,तेजा गिल,तकदीर सिंह रसूलपूर,विक्रम दुसैन,सुरेश शर्मा बदराणा,जय सिंह पबनावा,नरेंद्र फरल,किताब सिंह रेहडा,गुरुमुख फरल,भीम खनौदा,रणधीर बरसाना नरेंद्र चदलाना,धर्म कौल,दलीप कौल राम पाल मुदडी,हरजिनदर हाबडी सहित सैंकड़ों किसानों ने माल्यार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker