बिहार

पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का सांसद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मोतिहारी, 31 अगस्त। रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत दही बाजार में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज हो गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा महोत्सव स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर नौकठवा गांव स्थित तिलावे नदी तट पर पहुंची। जहां यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं ने जलबोझी की। इसके बाद यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंचा।

यात्रा में हाथी, घोड़ा के अलावा गाजे-बाजे के बीच सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस बीच यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बताया जाता है कि गणेश महोत्सव रामगढ़वा में प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी पर मनाया जाता है। पूजा का आयोजन एकता गणेश पूजा समिति द्वारा किया गया है। चार सितंबर को यज्ञ का समापन होगा। यहां पर दर्शन को पहुंचने वाले लोगों के लिए मनोरंजक साधनों की भी व्यवस्था है।

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, राजन गुप्ता, शंभू प्रसाद, उग्रिम प्रसाद, प्रभु प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, रंजन प्रसाद, रवि कुमार, वशिष्ठ प्रसाद, रजत कुमार कुमार, दीपू कुमार, विपिन प्रसाद, मनोज कुमार, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker