हरियाणा

  प्लास्टिक से बनाएं दूरी और कपड़े के थैले हों जरूरी: डा. डीपी गोयल

-गढ़ी-हरसरू के विवेकानंद स्कूल में जागरुकता रैली को दिखाई झंडी

-पर्यावरण में सुधार के लिए मांगा सभी का सहयोग

सिद्धार्थ राव, गुरुग्राम। शनिवार को गढ़ी-हरसरू स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वे स्वयं भी बच्चों की रैली के साथ ग्रामीण इलाके में गए और लोगों को एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक मुख्य तौर पर थैलियों को छोडऩे का संदेश दिया। उनके स्थान पर कपड़े के थैले बांटे गए।
रैली से पूर्व अपने वक्तव्य में डा. डीपी गोयल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से काफी समय से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि यह प्लास्टिक हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। हमारे क्षेत्र में बने नालों, नालियों, सीवरेज को भी यह जाम कर देता है। सैंकड़ों वर्षों तक भी यह प्लास्टिक गलता नहीं है। इसलिए इसका त्याग कर देना ही हमारे लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि पौराणिक समय में भी हमारे बड़े-बुजुर्ग कपड़ों के थैलों का इस्तेमाल शहर, कस्बे से सामान लाने के लिए करते थे। अब उसी समय में हमें भी लौटना है। यह हमारे लिए जरूरी हो गया है। पर्यावरण सुधार में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक का साथ चाहिए। हमारा पर्यावरण बहुत अधिक प्रदूषित हो चुका है, जिसे सुधारने के लिए हम सबको काम करना है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से बनाएं दूरी और कपड़े के थैले बनाएं जरूरी।
इसके बाद उन्होंने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए और सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए जागरुक किया। विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लक्ष्मी अपार्टमेंट सेक्टर-99, पटौदी रोड स्थित एनबीसीसी अपार्टमेंट हैबिटेट अपार्टमेंट्स और गोदरेज अपार्टमेंट में जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य राम बहादुर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा निदान है। लोग निश्चित रूप से अपने पर्यावरण के प्रति सजग होंगे। इस अवसर पर बच्चों ने लगभग 100 पेड़ लगाए और पौधों को सींचने का संकल्प लिया। इस अवसर पर काईट फ्लाइंग मेहंदी कंपटीशन और गु्रप डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker