खेल

राष्ट्रमंडल खेल टेबल टेनिस : साथियान ज्ञानसेकरन ने जीता कांस्य, भारत को मिला आज का तीसरा पदक

बर्मिंघम, 8 अगस्त। भारतीय टेबल टेनिस स्टार साथियान ज्ञानसेकरन ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। यह इन खेलों में भारत का 58वां और आज का तीसरा पदक है।

साथियान ने कांस्य पदक मुकाबले में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-3 (11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9) से हराया। साथियान ने सीडब्ल्यूजी 2022 में टेबल टेनिस में भारत का छठा पदक जीता है।

साथियान ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 (पुरुष एकल) में इंग्लैंड के पॉल मैकक्रीरी पर 4-0 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरूआत की। इसके बाद भारतीय ने अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लुम को 4-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में साथियान ने इंग्लैंड के सैम वॉकर को 4-2 से मात दी। इसके बाद वह सेमीफाइनल में पिचफोर्ड से हार गए।

साथियान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य और रजत पदक (शरथ के साथ) जीतने के अलावा स्वर्ण पदक (पुरुष टीम स्पर्धा) भी हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker