बिहार

साउथ अफ्रीका की मांसाहारी प्रजाति की मछली हरहा नदी में मिली, जीवों के लिए शुभ संकेत नहीं

डब्ल्यूटीआई व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरीय प्रबंधक समीर के० सिन्हा और कमलेश मौर्या ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति की मछली का हरहा नदी में मिलना शुभ संकेत नहीं

बगहा, 21 सितम्बर(हि.स.)।बगहा पुलिस जिला के हरनाटांड के समीप बनचहरी गांव में मौजूद हरहा नदी में मछुआरों को मछली मारने के दौरान उनके जाल मे एक अफ्रीकन दुर्लभ प्रजाति के मछली मिली है। मछली मिलने के बाद लोगों मे तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुई है।मछुआरा अशोक सहनी ने बताया कि हरनाटाड़ बनचहरी नदी में मछली मारने के लिए जाल लगाया गया था।जिसमे एक दुर्लभ प्रजाति के मछली को देख उसे गांव में लाया गया। मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस मछली की सूचना वन विभाग को दी गई।

इस संबंध मे बगहा वनक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एक दुर्लभ प्रजाति की मछली मिलने की सूचना मिली है।जिसको गंभीरता से लेते हुए वनकर्मियों की टीम को भेज दिया गया है। मछली को वनक्षेत्र कार्यालय लाया गया है।

डब्ल्यू टी आई व डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरीय प्रबंधक समीर के० सिन्हा व कमलेश मौर्या ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति की मछली को गंगा में मिलना शुभ संकेत नहीं माना जायेगा,क्योंकि यह एक मांसाहारी प्रजाति के मछली है।यह जल मे रहने वाले जलीय जीवों के लिए खतरनाक साबित होते हैं।इसको मार देना ही प्राकृत व जलीय जीवों के लिए बेहतर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker