राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति नायडू ने द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर दी बधाई

नई दिल्ली, 22 जुलाई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय राजधानी में स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। नायडू ने मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन पर बधाई दी।

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में प्रथम वरीयता के 2824 मत मिले जिनका मूल्य 6 लाख 76 हजार 803 है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को प्रथम वरीयता के 1877 मत मिले जिनका मूल्य तीन लाख 80 हजार 177 है।

वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker