देश में तानाशाही व युवाओं के साथ धोखा कतई बर्दाश्त नही होगा : सुरेंद्र पंवार
विधायक सुरेंद्र पंवार व अन्य विधायक नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठक में जाते हुए।
-युवाओं को फर्जी राष्ट्रवादियों को पहचाना बहुत जरूरी
– विधायक सुरेंद्र पंवार नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक में हुए शामिल
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि देश में तानाशाही व युवाओं के साथ धोखा कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। आज भाजपा सरकार एक तरफ बगैर सोच-समझकर युवाओं के खिलाफ फैसले ले रही है, जोकि उचित नही है। दूसरी तरफ बीजेपी के इशारे से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को केंद्रीय जांच एजेंसी इडी द्वारा बुलाना बड़ा ही शर्मनाक कृत्य है। इस तरह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कभी नही हुआ। विधायक सुरेंद्र पंवार ने बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान व राज्यसभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी के साथ बैठक में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी ऑफ़िस में जाने से रोका जा रहा है। कांग्रेस सुशाशन में ऐसा कभी नही हुआ। आज बीजेपी सरकार कांग्रेस पार्टी से घबराई हुई है। देशवासियों ने देख लिया है कि किस तरह बीजेपी अंसवैधानिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश हित में काम किया है। इस तरह पुलिस को आगे करने से कांग्रेसी बिल्कुल नही डरेंगे बल्कि कार्यकर्ताओं का हौंसला और अधिक बढ़ चुका है। उन्होंने अग्निपथ योजन पर बोलते हुए कहा कि आज बड़ा मुश्किल समय है। सरकार ने ये सोच लिया है न किसी की सुनेंगे ना देखेंगे बस लोगों पर थोप देंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी चीज का जवाब नही है। लोगों के मन में जो आक्रोश है वो सरकार को सोचना होगा, सिर्फ नौकरी, पेशन और तमगे के लिए लोग फौज में नहीं जाते। अग्निपथ योजना बनाने के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं। ये प्रमाण है कि इस योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया। उन्होंने युवाओं से फर्जी राष्ट्रवादियों को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस सरकार का गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेताते हुए कहा कि
यदि भाजपा ने सरकारी तंत्र का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, हमारे नेता राहुल गांधी व राष्ट्र सुरक्षा को कोई आंच पहुंचाई तो कतई बर्दाश्त नही होगा।