जीवीएम की एनएसएस की छात्राएं एमडीयू के तिरंगा अभियान में हुई शामिल
तिरंगा रैली में शामिल होते हुए जीवीएम की छात्रा रोहिणी ने दिखाये लाठी के करतब
जीवीएम की एनसीसी इकाई ने आम जनमानस को किया तिरंगों का वितरण
सोनीपत, 13 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जीवीएम गल्र्ज कालेज की एनएसएस की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू) की तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, कालेज की एनसीसी इकाई ने आम जनमानस को तिरंगों का वितरण करते हुए घर-घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इन सफल आयोजनों पर संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने बधाई देते हुए हर घर तिरंगा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
जीवीएम की एनएसएस प्रभारी रूचिका विरमानी के नेतृत्व में एनएसएस की छात्रा भावना, महिमा, अमृत, रोहिणी, खुशी, रजनी, वैशाली इत्यादि ने एमडीयू में आयोजित हुई तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्राओं ने तिरंगा रैली में भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों में तिरंगा जरूर लगायें।
एनएसएस प्रभारी रूचिका विरमानी ने कहा कि तिरंगा रैली बेहद सफल रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तिरंगों का सागर-सा लहरा उठा, जिसके रंग में हर कोई सराबोर नजर आया। साथ ही उन्होंने बताया कि कालेज की एनसीसी इकाई के तत्वावधान में तिरंगा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एनसीसी प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में एनसीसी की छात्राओं ने लोगों को तिरंगा भेंट करते हुए प्रोत्साहित किया कि वे अपने घरों में तिरंगा जरूर फहरायें।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज