हरियाणा

कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल है दर्शनीय: सुभाष सुधा

कुरुक्षेत्र,9 जुलाई । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पर्यटन, धार्मिक और गीता स्थली कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल दर्शनीय है। इस तीर्थ नगरी कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान है। इस तीर्थ स्थली के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं विश्व के प्रत्येक नागरिक को एक बार जरुर कुरुक्षेत्र में आना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जा रहा है। वे शनिवार को अंतर्राष्टीय श्रीकृष्ण भावानामृत संघ की तरफ से श्री चैतन्य गौडिय़ मठ ब्रहमसरोवर पर आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने विधिवत रुप से पूजा-अर्चना करने के उपरांत रस्सी खींचकर रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ प्राचीन संस्कृति धर्म का ज्ञान देना बहुत जरूरी है। धर्म से विमुख होना हमेशा पतन की ओर ले जाता है। ऐसे में धार्मिक संस्थानों का दायित्व बनता है कि युवा पीढ़ी को नशे और नकारात्मकता जैसी प्रवृत्ति से बचाने के लिए उन्हें धर्म का ज्ञान दें।

उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी है। यहां 48 कोस की परिधि में पडऩे वाले तीर्थों का विकास और इन तीर्थों को श्रद्धा व पर्यटन का केंद्र बनाना मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहला प्रयास है। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव चैतन्य गौडिय़ मठ से शुरु होकर, बिरला मंदिर चौंक, छटी पातशाही गुरुद्वारा, रेलवे रोड, गौल बैंक, श्रद्घानंद चौंक, पुल से होती हुई सेक्टर-13 कांग्रेस भवन में रात्रि 9 बजे विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker