राष्ट्रीय
बंदियों की पहचान के लिए लोकसभा में अपराध प्रक्रिया (पहचान) विधेयक-2022 पेश
नई दिल्ली
लोकसभा में सोमवार को बंदियों की पहचान के लिए अपराध प्रक्रिया (पहचान) विधेयक-2022 पेश किया गया।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने यह विधेयक पेश करते हुए कहा कि मौजूदा बन्दी पहचान अधिनियम साल 1920 में बना था और उसमें केवल फिंगर और फुट प्रिंट लिया जाता था। दुनिया में बहुत से चीज़ें बदली हैं, अपराधियों और अपराध करने का जो ट्रेंड बढ़ा है इसलिए हम दण्ड प्रक्रिया पहचान अधिनियम 2022 लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक न केवल हमारी जांच एजेंसियों की मदद करेगा बल्कि अभियोजन को भी बढ़ाएगा। इसके माध्यम से अदालतों में दोष सिद्धि दर में वृद्धि की भी संभावना है।