हरियाणा

भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को विकास में बनाया बराबर का भागीदार : नेहा शेखर यादव

* भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में किया प्रचार-प्रसार

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को विकास में बराबर का भागीदार बनाया है। सबको साथ लेकर भाजपा सरकार देश व प्रदेश के उत्थान में लगी हुई है। यह बात भाजपा नेत्री व नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद की प्रबल उम्मीदवार नेहा शेखर यादव ने पार्टी की नीतियों के बारे में जन-जन को अवगत कराने के लिए चलाए गए जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने शहर की राम नगर कॉलोनी व मोहन नगर में डोर टू डोर अभियान चलाया और नगर परिषद चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का साथ देने की अपील भी की। साथ में उन्होंने लोगों को मोदी सरकार के सफलतम 8 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर बुकलैट भी वितरित की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पार्टी में शामिल होने व पार्टियों की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित भी किया। बुजुर्ग महिलाओं ने नेहा शेखर यादव को अपना आशीर्वाद भी दिया।
    दोनों कॉलोनियों में पहुंचने वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने कहा कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने को लेकर वे लोगों के बीच जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार सभी बिरादरी के लोगों को साथ लेकर देश व प्रदेश की तरक्की करने में लगी है। सभी वर्गों के लोग विकास में बराबर भागीदार हैं। गरीब व आमजन के हितों का पूरा ख्याल भाजपा सरकार रख रही है। नेहा शेखर यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री देश के लोगों से संवाद करते हैं। मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खड़ा किया गया एक सामाजिक आंदोलन है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हमें उनकी बातों को एकत्रित होकर सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 वर्ष के दौरान सेवाभाव, सुशासन की नीति व गरीब कल्याण हितार्थ कार्य किए हैं। मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व में भारत वर्ष की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, विदेश कूटनीति में नई पहचान स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में प्रदेश में भाजपा का संगठन आये दिन मजबूत हो रहा है। पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने को लेकर लोगों के बीच जाकर उन्हें अवगत करा रहे हैं। साथ में पार्टी से अधिक से अधिक लोगों के जुडऩे की अपील भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी वर्गों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker