पलवल: गांधी सेवा आश्रम में घूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
पलवल, 2 अक्टूबर। हरियाणा का ऐतिहासिक जिला पलवल राष्टपिता महात्मा गांधी की यादों को संजोए हुए है। रॉलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह करने पर गांधी जी को 10 अप्रैल 1919 को पलवल रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट पलवल के प्रधान देवीचरण मंगला ने बताया कि पलवल जिलावासियों ने गांधी जी की यादों को संजोकर रखने के लिए गांधी आश्रम का निर्माण किया। इसकी नींव नेता सुभाष चंद्र बोस के द्वारा 1938 में रखी गई थी। गांधी आश्रम में एक संग्रहालय बनाया गया। गांधी आश्रम में फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए है। स्थानीय निवासी गांधी आश्रम में आकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते है और संग्रहालय में आकर गांधी जी की तस्वीरों को देखकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते है।
गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट पलवल के सचिव एसपी मित्तल ने बताया कि गांधी जी याद में बनाए गए संग्रहालय में गांधी जी के प्रारंभिक जीवन से अंतिम जीवन तक की दुर्लभ तस्वीरें लगी हुई है। जो ओर किसी संग्रहालय में नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। गांधी जी के आर्दश व सिद्घांतों को जीवन में अपनाना चाहिए।