सीआरए कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
सोनीपत।।संजीवकौशिक।। छोटू राम आर्य कॉलेज, सोनीपत के द्वारा महिला प्रकोष्ठ के सानिध्य में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन रखा गया। यह हेल्थ चेकअप कैंप दिल्ली के बी.एल. कपूर व मैक्स हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया गया। हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र सिंह डबास के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच के लिए टीम के निम्न सदस्य सीआरए कॉलेज में भेजे गए जिनमें मुख्यत डॉक्टर जय गोपाल शर्मा, डॉ. श्याम बहादुर, डॉ निधि नय्यर व पी आर ओ नरेंद्र सिंह एक टीम के रूप में उपस्थित रहे। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ मोनिका वर्मा ने भी अतिथि के रूप में भूमिका निभाई जिनका कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह व डॉ. ऊषा दहिया ( कैंप के आयोजन की प्रोग्राम अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा क्लब की सोनीपत इकाई की निरीक्षक, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर) ने स्वागत किया। डा. निधि नय्यर ने महिलाओं में फैलने वाले कैंसर के प्रकारों व कारण व लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीकाराम शिक्षण संस्था के प्रधान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दहिया ने स्वास्थ्य चेकअप शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी और सबके स्वस्थ शरीर की कामना की। प्रोग्राम की अध्यक्ष मुख्य निरीक्षक संयोजक डॉ ऊषा दहिया व उप संयोजक डॉ उर्मिला हुड्डा ने कैंप को सफल बनाया। स्टेज एंकरिंग की भूमिका प्रो. विक्रम तुषीर ने निभाई ताकि कैंप को अधिक रुचिकर बनाए रखा जा सके। इस मौके पर सभी प्राध्यापक प्राध्यापक उपस्थित रहे।