हरियाणा

संघर्षों से भरा रहा है महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जीवन: नवीन गोयल

-द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मनाई गई खुशी

-नवीन गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई मिठाई

सिद्धार्थ राव, गुरुग्राम। देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के नेतृत्व में खुशी मनाई गई। उन्होंने कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। सेक्टर-38 में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, राहगिरों को मिठाई बांटी गई।
उन्होंने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपडिय़ों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने वाली है। निश्चित रूप से उनका राष्ट्रपति बनना जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। उनके निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी दुखों, संघर्षों और समर्पण से भरी रही है। पति और दो बच्चों की मौत के बाद उनकी जिंदगी काफी संघषपूर्ण रही है। एक पार्षद से महामहिम तक के सफर में वे कभी विपरीत परिस्थितियों से नहीं घबराईं। श्री गोयल ने कहा कि उनका सामान्य परिवार से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का सफर प्रेरणादायी है और वह महिला सशक्तिरण का चमकता उदाहरण है। राजनीति में आने से पहले वह शिक्षक थीं। श्रीमती मुर्मू ने ससुराल की अपनी जमीन एक स्कूल को दान कर दिया है, जिसमें 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है-सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास, और यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के साथ समाज के वंचित पीडि़त शोषित वर्गों का प्रतिनिधित्व दिलाने की बात प्रमाणित हुई है। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। दायित्व चाहे शिक्षक का हो, संगठन का हो, जन प्रतिनिधि का हो या फिर राज्यपाल का द्रौपदी मुर्मू ने अभी तक अपने सभी दायित्वों को बहुत अच्छे से निभाया है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा। द्रौपदी मुर्मू की सक्षम अध्यक्षता में देश विश्वगुरू बने, यही मंगलकामना है। इस अवसर पर बलबीर सिंह गुप्ता, रतनलाल गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह नेगी, राज परमार, हरीश यादव, प्रवीण अग्रवाल, विजय वर्मा, ईशु वाल्मीकि, पंकज पाठक, हिमांशु, पदम, अशोक बंसल, अजय राय, हिमांशु गंभीर, नरेश अहलावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker