हरियाणा

हिसार : आईजी ने खुला दरबार लगाकर सुनी रेंज के कर्मचारियों की समस्याएं

रेंज के 76 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखी समस्या

हिसार, 21 सितम्बर। हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार ने रेंज के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने के लिए बुधवार को खुला दरबार लगाया। खुले दरबार में पांचों जिलों से 76 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों अपनी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याएं रखी।

आईजी राकेश कुमार आर्य ने रेंज के पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के मद्देनजर यह खुला दरबार लगाया। इस खुले दरबार में 76 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी विभागीय व व्यक्ति समस्याएं रखी। इनमें जिला हिसार से 29, जींद से 18, सिरसा से 18, फतेहाबाद से सात व हांसी से चार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी समस्या रखी। आईजी ने खुले दरबार में आई 50 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर निवारण किया। इनमें मुख्य रूप से बदली उपरांत रिलीव, छुट्टी, तनख्वाह, बीआरएस, अपील व व्यक्तिगत समस्याएं थी। पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति व ट्रांसफर बारे 10 दिन मे यथोचित आदेश पारित कर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए गए।

आईजी राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों को भी इंपलाइज चार्टर में दी गई समय सीमा में अपना कार्य पूरा करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कल्याण निरीक्षक को पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिये सरकार द्वारा जारी सुविधा व नीतियों बारे भी अधिक से अधिक जागरुक करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker