हरियाणा
नपा चैयरमैन ने अपने आवास पर जरूरतमदंों को वितरित किए कम्बल
नपा चेयरमैन अरूण त्यागी जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हुए।
गन्नौर। गरीब, असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत दिलाने को लेकर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर पालिका चेयरमैन अरुण त्यागी ने अपने आवास पर जरूरतमंदों को कम्बल बांटे। त्यागी ने 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटे। चैयरमैन अरुण त्यागी ने कहा कि सर्दी में जरूरतमंद की सेवा करना पुण्य का काम है। इसलिए हमें ऐसे कर्म करते रहना चाहिए। इस मौके पर पार्षद विकास त्यागी, शमशेर सैनी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।