हरियाणा

जलालपुर प्रथम गांव में भगवान परशुराम मन्दिर में भगवान परशुराम की मूर्ति अनवारण वर उमडा जनसैलाब, तपती गर्मी में समाज के नेताओ ने सुने विचार


सांसद डा.अरविन्द शर्मा,राई विधायक मोहनलाल बडौली व आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व शशिकांत कौशिक सहित अनेक दिगगजो ने की शिरक्त
भारी पुलिस बल रहा तैनात, सीआईडी के कर्मचारीयों की सांसद के विचारों पर रही नजर


बापौली , 5 जून (पंकेस) :  जलालपुर प्रथम गांव के भगवान परशुराम मन्दिर में भगवान परशुराम की मूर्ति अनवारण पर कार्यक्रम व भंडारें का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास के गांवों से हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रोहतक से सांसद डा.अरविन्द शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, भाजपा प्रदेश महामंत्री व राई से विधायक मोहनलाल बडौली व आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने विशिष्ट अतिथि  और भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिरक्त की। जबकि मंच का संचालन हिन्दुस्तान स्काऊडस एवं गाइडस के जिला सचिव विनोद वत्स शास्त्री व अधिवक्ता सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सांसद अरविन्द शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान परशुराम 36 बिरादरी के पूज्यनीय है और हमें सभी जयंति भाईचारें के साथ मिलजूल कर मनानी चाहिए। ब्राहमण नाम 36 बिरादरी का नाम है। ब्राहमण किसी के साथ अन्याय होता हुआ नही देख सकता है। उन्होने आवाहन किया कि अगर वो कुछ लेना चहाते है तो 36 बिरादरी से लगाव रखों। डा.शर्मा ने कहा कि स्व. देवीलाल ने अपने समय में एक वर्ष में करीब 100 बार लोगों को बुलाया था, लेकिन वों मात्र 5 बार ही उन्हे बुलाने का आवाहन करेगें, इस दौरान ईमानदारी से आ जाना तुम सब की गाडी पार हो जाएगी। जब पहले पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश एक था तो उस दौरान सबसे पहला मुख्यमंत्री हिसार का गोपीचंद भार्गव बना था और जब 1966 में हरियाणा अलग हुआ तो पहला मुख्यमंत्री भगवतदयाल शर्मा बना था जो बिरादरी सभी को साथ लेकर चलती है उसका मुख्यमंत्री मात्र 6 माह ही रहा, कितना अन्याय किया गया। लेकिन अगर पार्टीयां गौर करती तो सभी बिरादरीयों के मुख्यमंत्री नम्बर के हिसाब से बनते, लेकिन ऐसा नही हुआ। जबकि हर बिरादरी में समझदार लोग है। सासंद डा. शर्मा ने कहा कि देश को  भाजपा और पीएम मोदी की जरूरत है, जो काम भाजपा कर सकती है अन्य कोई नही कर सकता है। देश की सीमाओं के लिए मोदी की जरूरत है। इसके उपरांता सांसद ने पूर्व सरपंच रत्नसिहं रावल के घर जलपान किया और फिर सुशील रावल, सुरेश शर्मा और छाजपुर खुर्द में नारायण दत्त शर्मा के घर जलपान करने के बाद पानीपत स्थित कर्णसिहं पसीना के निवास पर जलपान के लिए गए। इससे पूर्व सभी का सैकडों बाईको के साथ जोरदार स्वागत किया गया। और सभी मुख्यातिथियों को समिति प्रधान सहित सभी सदस्यों व गणमान्य लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व राई से विधायक मोहनलाल बडौली ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और हमेशा अन्याय के खिलाफ लडना चाहिए। भगवान परशुराम किसी जाति विशेष के नही बल्कि 36 बिरादरी के अराध्य है क्योकि भगवान परशुराम विष्णुभगवान के छठे अवतार है। उन्होने कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश को भला कर सकती है। जोकि सबका साथ सबका विकास नारे को साकार करने के लिए दिन रात लगी हुई है।
आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेश अन्याय के खिलाफ  लडाई लडी और न्याय दिलाने को काम किया। ब्राहमण भी अन्याय के खिलाफ लड रहा है। सरकार जिस पराहवर की जमीन को कब्जाना चहाती है उसके लिए ब्राहमण समाज ने वर्ततान व पूर्व की सरकार के सामने नम्रता से आग्रह किया, लेकिन सरकार नही मानी, जबकि वों गौड ब्राहमण संस्था की जमीन है, लेकिन अब वों पीछे नही हटेगें अगर सरकार जमीन नही देगी तो वों धरती में गाडकर जमीन लगेंगें। उन्होने युवाओ का आवाहन किया कि वो जन्मर मंतर पर ज्यादा से ज्यादा सख्या में पहुंचें और सरकार को दिखाए कि ब्राहमण समाज अब अपने हके लिए कुछ भी कर सकता है।
भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय की लडाई लडी और सबकों न्याय दिलाने का काम किया, ब्राहमण समाज भी किसी के साथ अन्याय सहन नही कर सकता है। कौशिक ने कहा कि भाजपा के राज में देश व प्रदेश दिन रात तरक्की कर रहा है। हमें देश को विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा के हाथों में सत्ता रखनी होगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्राहमण सभा के पूर्व जिला प्रधान व भगवान परशुराम फाऊंडेशन के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सनौली खुर्द, पूर्व चैयरमेन अनील कौशिक, पूर्व चैयरमेन डा.धर्मबीर शर्मा, समिति प्रधान नरेश शर्मा, ब्राहमण सभा जिला अध्यक्ष रामरत्न शर्मा, पार्षद शिवकुमार शर्मा, कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय महासचिव संजीव कौशिक, त्रिलोक शर्मा जौरसी, सिदार्थ शर्मा बिहौली, डा.ओमनारयण रोहतक, पूर्व प्रधान हवासिहं डिढवाडी,रामकिशन व राजू ढोढपुर, राजेश शर्मा छाजपुर, अधिवक्ता सुनील मिर्जापुर, रत्नसिहं रावल नन्हेडा,संदीप भारद्वाज,रघुबीर मांडी,राजकुमार छौक्कर, नारायण दत्त शर्मा छाजपुर, प्रधान प्रीतम रावल, राजेन्द्र प्रधान छाजपुर, जस्सा शर्मा कुराड, विजय वशिष्ट, लालचंद शर्मा, भानेराम, धारा शर्मा, बीरबल शर्मा, रमेश शर्मा, रणजीत कौशिक आदि अनेक मौजूद थें।

सांसद डा.अरविन्द शर्मा को सम्मानित करते समिति सदस्य व अन्य। (पंकेस)
उपस्थित जनसैलाब। (पंकेस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker