हरियाणा

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने को चलाया जनसंपर्क अभियान

सिद्धार्थ राव, गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से शिवजी पार्क गांधी नगर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने लोगों को पर्यावरण के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया।
नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण को खराब करने में पॉलिथीन का अहम योगदान होता है। हम तो उपयोग ना होने पर उसे कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन वह सेंकड़ों वर्षों तक भी गल नहीं पाती। उसके कारण हमारे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को खराब करने वाले सभी कारणों के प्रति हमें ना केवल जागरुक रहना है, बल्कि उसमें सुधार भी करना है। हमें प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े, जूट के थैलों का उपयोग करके प्लास्टिक को हमेशा के लिए घर से निकाल देना चाहिए।
श्री गोयल ने इस बात के लिए भी लोगों का आभार जताया कि उनके द्वारा सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि हमारे पर्यावरण में सुधार हुआ है। पिछले करीब एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर की वायु की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी थी। इसके लिए ग्रैप के स्टेज-4 तक हम पहुंच गए थे। यानी बहुत ही खतरनाक स्थिति हो गई थी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में सुधार करना एक समुद्र की तरह से है। इसके लिए बहुत काम करना है। पेड़ लगाने का अभियान कभी थमना नहीं चाहिए। पेड़ लगाकर उन्हें जीवनदान देने के लिए खाद-पानी नियमित तौर पर देना चाहिए।
इस अवसर पर दिनेश यादव, डा. एमएस गर्ग, योगेश शर्मा, प्रिंस गर्ग, जगवीर प्रजापत, वीरेंद्र कुमार, परशुराम यादव, चुन्नीलाल ठेकेदार, बिल्लू आढती, जनसेवा यूपी एकता मंच कोषाध्यक्ष डीपी, दिनेश प्रधान, अशोक सेन, महेंद्र सिंह,  कुमाऊं मंडल, जयपाल यादव मास्टर, सूरज तिवारी, मदन सिंह, राजेश शर्मा, सच्चिदानंद, पवन सिंह, गोविंद सिंह गढिय़ा, ललित कंडारी, अमित फोटोग्राफर के अलावा गांधी नगर टीम से महेंद्र ङ्क्षसह, राजेश शर्मा, गोविंद सिंह गढिय़ा, बसंत कुमार, उग्रसेन, मदन सिंह, बीरबल, पान सिंह, ललित कंडारी, भुवन सिंह, सच्चितानंद, भूपाल नेगी, दीपक सेन, मनोज सेन, कुंदन सिंह, पप्पू कुमार, गणेश नेगी, गणेश बिष्ट, दीवान सिंह, सुनील सेन मौजूद रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker