बिहार
बेगूसराय में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत
बेगूसराय, 31 अगस्त। बेगूसराय में बुधवार को मौसम में अचानक हुए बदलाव के बीच वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरवन चौक के समीप की है। मृतक स्थानीय निवासी दीप नारायण चौधरी का पुत्र उमेश चौधरी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश चौधरी के छत पर कपड़ा पसरा हुआ था। वारिश आने के कारण वह कपड़ा उतारने के लिए छत पर गया था। इसी बीच जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया तथा छत में रेलिंग नहीं रहने के कारण बांस की सीढ़ी को तोड़ते हुए छत से नीचे गिर गया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़े, उमेश की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।