हरियाणा

 हिसार: सरकार ने मांगे नहीं मानी तो नगरपालिका कर्मी करेंगे भूख हड़ताल

हिसार, 06 अक्टूबर। हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारियों संघ के आह्वान पर नगरपालिका के कच्चे कर्मचारी 11 व 12 अक्टूबर को प्रदेशभर में भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का सफाई कर्मचारियों के प्रति रवैया नकारात्मक है। संघ के नेता राजेश बागड़ी ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सात अक्टूबर को गोहाना में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पहुच रहे हैं।

मुख्यमंत्री अगर समाज के शुभचिंतक है तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। उन्होंने कहा कि सीवर में सफाई के दौरान लगातार कर्मचारियों की मौत हो रही है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा सेफ्टी उपकरण उपलब्ध न करवाना है। सरकार से कई बार कर्मचारियों ने उपकरणों की मांग की है, बावजूद उन्हें यह उपलब्ध नहीं करवाए गए जिसकी वजह से कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई करने उतर रहे हैं।

राजेश बागड़ी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस कड़ी में प्रदेशभर के सभी जिलों में 11 वह 12 अक्टूबर को कर्मचारी दो दिवसीय भूख हड़ताल करेगा और 19 वह 20 अक्टूबर को दो दिवसीय हड़ताल करेगी। फिर भी सरकार कर्मचारियों को मांगों को नहीं मानती। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा अनिश्चित काल हड़ताल करके काली दिवाली मना सकता है। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें सरकार, हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करे, कर्मचारियों को 4000 जोखिम भत्ता दिया जाए, सभी प्रकार की कैटेगरी का ठेका प्रथा बंद करके सभी कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगे है जिन्हें पूरा करवाने के लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker