उत्तर प्रदेश
अजीत सिंह बब्बन बने स्थानीय निकाय चुनाव के जिला संयोजक
हरदोई, 04 सितम्बर। भाजपा जिला महामंत्री अजीत सिंह “बब्बन” को स्थानीय निकाय चुनाव का जिला संयोजक बनाया गया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री को जिला सह संयोजक बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पूर्व उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों को सेमी फाइनल की संज्ञा दी जा रही है। भाजपा ने निकाय चुनावों को गंभीरता से लेते हुए भरोसेमंद और रणनीति कर्ता अजीत सिंह “बब्बन” को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है। अनुमान है कि नगरीय निकाय चुनाव नवंबर के अंत में या फिर दिसंबर में हो सकते हैं।