उत्तर प्रदेश
भारत की इकोनॉमी को पांच ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना होगा : ब्रजेश पाठक
अयोध्या, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। ब्रिटेन को पछाड़ते हुए दुनिया की पांच प्रमुख आर्थिक महाशक्तियों में भारत का पांचवां स्थान हैं। प्रधानमंत्री ने तय किया है कि आने वाले दिनों में एक से तीन की श्रेणी में आने के लिए भारत की इकोनॉमी को पांच ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना होगा। यह बातें शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही है।
उप मुख्यमंत्री शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पाठक के अयोध्या पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के विषय पर भी चर्चा हुई।