महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और आचरण समस्त मानव जाति के लिए आदर्श: मेयर निखिल मदान।
सोनीपत : नगर निगम मेयर निखिल मदान ने रविवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समस्त निगम क्षेत्र वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड नं 17 के आर्य नगर वाल्मीकि बस्ती निवासियों द्वारा आर्य नगर के सामुदायिक केंद्र भवन में आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर निखिल मदान ने कहा कि आदि कवि महृषि बाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण की रचना की जो आज समस्त समाज के लिए सबसे बड़ा ग्रन्थ है। रामायण महाकाव्य हम सबको बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की सीख देता है।महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य की रचना की जिसकी हर रचना और सीख आज भी हर जाति, आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक है। आज के समय मे हम सबको महृषि वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए सद्कर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इससे पूर्व मेयर निखिल मदान ने ककरोई रोड पर श्याम नगर के महर्षि वाल्मीकि आश्रम मंदिर में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत की और महर्षि वाल्मिकी को नमन किया और वहां उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि ट्रस्ट द्वारा जागरण एवं शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी सँख्या में लोगों ने भागीदारी की। मेयर निखिल मदान ने वाल्मीकि आश्रम में विधायक सुरेंद्र पंवार और निगम पार्षद मंजीत गहलावत के साथ निशुल्क पुस्तकालय निर्माण का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम पार्षद नवीन तंवर, ईश्वर, चंद्रभान, जोगिंद्र,संदीप सूद, सुनील कुमार ढिल्लो,राकेश शर्मा,हवा सिंह बोहत,सतीश गोयल,सतीश माथुर, अनिल जैन,भूषण आदि लोग मौजूद रहे।