यमुनानगर: पुलिस उप-निरीक्षक चमकौर सिंह व रणदीप सिंह ने जीते मेडल
-केरल में आयोजित हुए चौथे नेशनल मास्टर गेम्स
यमुनानगर,24 मई केरल के त्रिवेंद्रम में 18 मई से 22 मई तक मास्टर गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किए गए चोथे नेशनल मास्टर गेम्स में जिला पुलिस के उप निरीक्षक चमकौर सिंह ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक व उप निरीक्षक रणदीप सिंह ने शॉट पुट में रजत पदक जीता। पदक जीत कर वापस आने पर यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने उन्हें सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक हांडा ने कहा कि चमकौर सिंह व रणदीप सिंह ने जिला पुलिस के साथ-साथ हरियाणा राज्य का नाम भी रोशन किया है। चमकौर सिंह व रणदीप सिंह इस उम्र में भी नौकरी के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा ले रहे हैं। यह दूसरे पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेलों से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। हर पुलिस जवान को इस तरह से खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। चमकौर सिंह वा रणदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कड़ी मेहनत की थी। आगे भी वे खेलते रहेंगे। उम्मीद है कि वे अगली बार दोबारा फिर मेडल लेकर आएंगे। पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इससे उनकी खुशी और हौसला दोगुना हो गया है। एक तो पदक जीतने का और दूसरा पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित करने का।