प्रथम यूथ हरियाणा राज्य बॉकिं्सग प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स बॉकिं्सग एकेडमी के बॉक्सर्स ने जीते 3 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक
हरियाणा के रोहतक जिले में 22 जून, 2022 से 25 जून, 2022 तक आयोजित प्रथम यूथ हरियाणा राज्य बॉकिं्सग प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स बाॅक्सिंग एकेडमी के 8 बाॅक्सरो ने भाग लिया। लिटल एंजल्स बाॅक्सिंग एकेडमी के सभी बाॅक्सरों ने शानदार खेल प्रदर्षन करते हुए 3 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक जीत कर सोनीपत जिले को ओवर ऑल चैंपियन बनाया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के अलग अलग जिलों से लगभग 500 बॉक्सरों ने भाग लिया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में विशेष दहिया, 54 किलोग्राम भारवर्ग में अक्षत कादयान, 63.5 किलोग्राम भारवर्ग में वंशज चैहान ने स्वर्ण पदक व 51 किलोग्राम भारवर्ग में करण राठी, 67 किलोग्राम भारवर्ग में अभय सरोहा व गल्र्स प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भारवर्ग में विशु राठी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बाॅक्ंिसग कोच रोहतास कुमार ने बताया की सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों ने अपने सभी मुकाबलों में एक तरफा जीत हासिल की और चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉकिं्सग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुये।
विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डाॅ. विषाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आषा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको अगले माह में होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉकिं्सग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्षन करने के लिए शुभकामनाएँ दी।