नपा के पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप सर्वसम्मति से बने कश्यप समाज के हलका प्रधान
नवनियुक्त प्रधान ईश्वर कश्यप व गठित कार्यकारिणी का समाज के लोग फूलमालाओं से स्वागत करते हुए।
गन्नौर। रविवार को गांधी नगर कश्यप धर्मशाला में गन्नौर हलके के कश्यप समाज के लोगों की एक बैठक का आयोजन ग़ंगा सरूप कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व प्रधान स्व.रामफल कश्यप को श्रद्वाजंली देने के बाद नए प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। बैठक में रामचंद्र कश्यप भूर्री ने नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप के नाम काप्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा,जिसको सभी ने सर्वसम्म्ति से पास कर दिया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान ईश्वर कश्यप ने सभी की सहमति से कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में ब्रहमानंद कश्यप,महाबीर कश्यप,सतपाल पांची,जयपाल व शकुंतला कश्यप व सुखबीर कश्यप को उपप्रधान बनाया गया है इनके अलावा राजेश को सचिव,रामचंद्र भूरी का सहसचिव का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि सचिन को कोषाध्यक्ष व रामफूल को सी कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान ईश्वर कश्यप ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्म्ेवारी उनको दी है उसका वो बखूबी निर्वहन करते हुए समाज को आगे ले जाने का कार्य समाज के सभी लोगों को साथ लेकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वो समाज के मान सम्मान को हमेशा बनाएं रखेंगे उसको कभी कम नही होने देंगे। इस मौके पर भारी संख्या में गन्नौर हलके के कश्यप समाज के लोग मौजूद रहें।