बच्चों मेंं छिपी प्रतिभा को निखारने व चहुुंमुखी विकास के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जरूरी
5 से 9 वर्ष तथा 10 से 16 वर्ष आयुवर्ग के सामान्य तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चे कर सकेंगे प्रतिभागिता
सोनीपत, 06 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष ललित सिवाच ने बताया कि 21 सितंबर को बाल भवन के प्रांगण में जिला स्तरीय राष्टï्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल संचालकों तथा अभिभावकों का आह्वïान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में बच्चों को इस प्रतियोगिता मेंं हिस्सा दिलायें। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने तथा चहुंमुखी विकास के लिए प्रतियोगिताओं में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए।
जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ललित सिवाच ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में सामान्य तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भाग ले सकेेंगे। दोनों श्रेणियों के बच्चों के लिए आयु के आधार पर दो-दो समूह बनाये गये हैं। सामान्य बच्चों के लिए ग्रीन तथा व्हाईट समूह तथा विशेष बच्चों के लिए येलो व रेड समूह बनाये गये हैं।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डïा ने दी। उन्होंने बताया कि सामान्य समूह के ग्रीन समूह में 5 से 9 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे भाग लेंगे। सामान्य बच्चों व्हाईट समूह में 10 से 16 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे हिस्सा लेंगे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के येलो समूह में 5 से 10 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे हिस्सा लेंगे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के दूसरे समूह रेड में 11 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे भाग लेंगें।