जींद : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से मिले विभिन्न गांवों के सरपंच
जींद, 12 नवंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से उनके डूमरखां कलां निवास पर विभिन्न गावों के सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि मिले। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत के चुनाव भाईचारे के चुनाव होते है। हलके में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहे। हलके के 6 गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से उनके गांव के सरपंच चुन कर भाईचारे का संदेश पूरे प्रदेश में देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरपंचों को चाहिए कि वो गांव में बिना किसी भेदभाव के काम करवाए। वो गांव विकास के मामले में सबसे आगे होता है जिस गांव में बिना भेदभाव के विकास होता है। चुनाव के बाद निष्पक्ष तरीके से काम सरपंच करवाए। सबसे पहले गांव की जो प्रमुख समस्याएं है उनका समाधान करवाए।
जोन प्रभारी हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डूमरखां कलां, डूमरखां खुर्द, सुदकैन कलां, खेड़ी सफा, खरकभूरा, घोघडिय़ा गांव के सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिले। इस मौके पर मुन्ना डूमरखां, रामकुमार घोघडिय़ा, संजीव ढाकल, पूर्व सरपंच पासा राम, सुरेंद्र सफा खेड़ी, रामनिवास खरकभूरा मौजूद रहे।