हरियाणा

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज 4 जून को

13 जून को होगा समापन, मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से चर्चा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून तक किया जाएगा। इनमें अंडर 18 के 25 खेलों में पांच भारतीय खेल भी शामिल हैं। यह खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इनमें देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के आयोजन को लेकर समन्वय समिति बैठक में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम का लोगो लॉन्च किया जाएगा। खेलों के लिए 2-3 बहुउद्देशीय हाॅल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक तैयार हो चुका है। का निर्माण किया जा चुका है। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में बैडमिंटन हाॅल और ऑडिटोरियम बन चुका है। पंचकूला और शाहबाद में हाॅकी स्टेडियम बनकर लगभग तैयार हैं। अंबाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बन चुका है।

मनोहर लाल ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य हीरोज की कहानी तथा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। खेलों के लिए 13 मई को गुरुग्राम में प्रोमोशन इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने भी विदेशों में आयोजित हर खेल में परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किया जाए। खिलाड़ियों के लिए टेस्टिंग आदि की पूरी व्यवस्था की जाए।

खेल विभाग निदेशक पंकज नैन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम के आयोजन की तैयारियों से अवगत करवाया। बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डी एस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, राजीव अरोड़ा, टीवीएसएन प्रसाद, डा. महावीर सिंह, अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, आशिमा बराड़, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल सहित साई के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker