हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021ः कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का डंका

16 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य के साथ कुश्ती में सफर खत्म

चंडीगढ़, 8 जून । हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के छठे दिन बुधवार को कुश्ती के मुकाबले खत्म हो गए। हरियाणा के धाकड़ छोरों व छोरियों ने अपना डंका बजाते हुए 16 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य पदक के साथ कुल 37 पदक हरियाणा की झोली में डाले, जिनमें 16 पदक लड़कियों के नाम रहे।

कुश्ती के प्रति दर्शकों का रुझान देखते ही बन रहा था। न केवल दर्शक बल्कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव-॥ आशिमा बराड़, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह, खेल निदेशक पंकज नैन ने भी कुश्ती के फाइनल मुकाबले देखे।

हरियाणा के कुश्ती के मुख्य कोच कदम सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 21 भार वर्ग में कुश्ती के 7 फ्री स्टाइल, 7 ग्रिको रोमो तथा 7 महिला कुश्ती के मुकाबले निर्धारित थे। हमारी मांग है कि इसमें कुछ श्रेणियां और बढ़ाई जाएं ताकि अधिक संख्या में युवा खिलाड़ी भाग ले सकें।

हिसार की अंतिम ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मूल रूप से हिसार की रहने वाले अंतिम 2018 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेती आ रही है। इससे पहले उन्होंने कैडेट कुश्ती में दो बार स्वर्ण व रजत पदक जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker