उत्तर प्रदेश

 बरेका में मनाया गया क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

वाराणसी, 15 नवम्बर। क्रांतिवीर, जननायक बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मंगलवार को बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज, सेन्ट जॉन्स स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं संस्थान में आयोजित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भागीदारी की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 541, चित्रकला प्रतियोगिता में 170, निबंध प्रतियोगिता में 151 छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका जमकर उत्साहवर्धन किया।

महाप्रबंधक ने कहा कि बिरसा मुंडा देश के एक स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और जनजातीय नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अपने जीवनकाल में ही एक महान व्यक्ति बन गए। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन दर्शन हम सभी लोगों को एक सीख देता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के देश के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाती रहेंगी।

जननायक बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा की 147 वीं जयन्ती पर मंगलवार को भाजपा जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश गौड़ की अध्यक्षता में मिर्जामुराद गौर में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा राजेश राजभर ने महानायक बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र को बताया।

विधायक नीलरतन ने कहा कि आज समाज सुधारक बिरसा मुंडा के बताए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में सूर्यकुमार गोंड, मनीष कालरा गोंड, विजय कुमार गोंड, अरुण गोंड, सूरज गोंड आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker