पेपर मिल संचालक को मारपीट कर घायल करने का आरोप
सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र में मकान की चिनाई करवा रहे पेपल मिल संचालक से मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। मकान निर्माण कार्य करते समय पड़ोसी के साथ कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसके बाद संचालक घायल हो गया। घायल के बयान पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कुंडली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। गत 24 नवंबर को देर शाम मकान पर लेंबर लेंटर डाल रही थी। वह प्रसाद लेने के लिए मार्केट में चला गया। उसी दौरान उसका पड़ोसी रामबाबु लेंबर के साथ झगड़ा करने लगा। उसकी दुकान पर सीमेंट के छीटे लेंटर डालते समय चले गए। जब वह वापिस लौटा तो उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े में रामबाबु को चोटें लग गई। जिसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने बेटे, पत्नी के साथ हाथों में बीटा लेकर पहुंचे। आते ही उस पर हमला कर घायल कर दिया। झगड़ा देखकर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव करके उसे बचाया। घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपितों को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।