हरियाणा
ब्लॉक समिति के पूर्व वाईस चेयरमैन महेंद्र छिक्कारा होंगे आप में शामिल
गन्नौर। ब्लॉक समिति के पूर्व वाईस चेयरमैन महेंद्र छिक्कारा 17 मई को रेलवे रोड स्थित चिराग गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी सतीश गुप्ता महेंद्र छिक्कारा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। महेंद्र छिक्कारा ने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके साथ ही अलग-अलग वर्ग और राजनीतिक दलों से काफी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।