लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम के सदस्यों ने गौ माता को कराया भोजन
भागलपुर, 16 सितंबर। भागलपुर के गौशाला प्रांगण में शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम के सदस्यों द्वारा गौ माता को भोजन कराया गया। इस मौके पर ला. रैना गोयनका ने कहा कि जो सकारात्मक ऊर्जा गौ माता की सेवा में जरूरतमंदों की सेवा में करने से आती है वह कहीं नहीं। यहीं पर सच्चे सुख की अनुभूति होती है। इसमें सभी सदस्यों के बच्चे भी शामिल थे।
इस दौरान एक बैठक भी हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि महिने में एक बार कम से कम गौ सेवा सामूहिक रूप से करेंगे। एख दिन हंगर एक्टिविटी या किसी भी प्रकार की सर्विस एक्टिविटी लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम के माध्यम से होनी चाहिए। हर 4 महीने में एक बार एक सांस्कृतिक कार्यक्रम गेट टुगेदर की रूप में करना चाहिए।
उपरोक्त सेवा कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन प्रज्ञा साह, उपाध्यक्ष ला. सुधांशु शेखर, उपाध्यक्ष द्वितीय लायन अभिषेक डोकानिया, संयोजक शिखा डोकानिया, रीना जैन, रैना गोयनका, रमनजय साह जोनल चेयरपर्सन एवं क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर लायन सुमित कुमार जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।