प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों व नीतियों को अवगत करवाएं : धनखड़
प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।
– विधायक आवास पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का किया स्वागत
गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कहा कि भाजपा के अभियान में हर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं 100 लोगों से संपर्क करेगा। जिसमें वह केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए जाने पर पार्टी की उपलब्धियों व जन हितैषी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को भाजपा विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की छवि एक ऐसे राष्टÑ के रूप में सशक्त हो रही है, जिसने अपनी नीतियों के दम पर हर एक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ाए है। विशेष रूप से आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी तकनीकों को अधिक से अधिक विकसित करने पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिया जा रहा है। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि आज से करीब आठ साल पहले जबकि पूर्ण बहुमत के समय प्रथम केंद्र मोदी सरकार ने शपथ ग्रहण की थी। तभी से लेकर आज तक की स्थितियां बड़ी तेजी से बदली है। इस अवसर पर राजेंद्र कौशिक, रामकुमार धनखड़, कप्तान नांदल, सतबीर खोखर कोच, राजेश शर्मा पार्षद, पंडित सुरेंद्र मोहन, प्रदीप राठी, दीपक रापरिया आदि मौजूद थे।