हरियाणा

भारज जोड़ो यात्रा में देश की एकजुटता ने भाजपा  व आर एस एस की नींद उड़ा दी है : शैलजा

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुरखासियां बुका देकर स्वागत करते हुए।


गन्नौर। कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में देश की एकजुटता ने   भाजपा आरएसएस की नींद उड़ा दी है। वे जीटी रोड गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से पानीपत जाते समय कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया द्वारा स्वागत कार्यक्रम में बोल रही थी। शैलजा ने कहा कि देश की संपत्तियां बेची जा रही हैं। आर्थिक नीतियों का खामियाजा ऐसा की आम नागरिक गरीब होता जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार षड्यंत्र रचा है।  देश में बेरोजगारी, महंगाई  रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाए भाजपा नेता अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं। राजेश पहलवान पुरखासिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत किया। पुरख़ासिया के साथ पूर्व चेयरमैन रमेश अटायल, सुरेंद्र गुलिया, दिनेश रुहिल, राकेश, नावेद, शशांक, हर्ष, हन्नी, कामिल, सुनील ढुल, अब्दुल, सागर, कामिल, आशु राणा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker