हरियाणा
किसान के खेत से धान की फसल चोरीख् मामला दर्ज
गन्नौर। अज्ञात व्यक्ति एक किसान के खेत से माजरी गांव में धान की फसल चोरी कर ले गया। चोरी की शिकायत पीड़ित किसान ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किसान जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने निजी काम से राजस्थान गया हुआ था। जब वापस आने के बाद खेत में जाकर देखा तो धान की फसल चोरी मिली। उसके बाद पुलिस में चोरी की शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल अरुण कुमार ने बताया कि धान की फसल चोरी होने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।