हरियाणा

मांगों को पूरा नहीं करने के खिलाफ प्रमुख अभियंता का पुतला दहन किया गया

सत्यपाल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष को हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की जिला कमेटी सोनीपत का धरना राज्य कमेटी के आहवान पर पीडब्ल्यूडी बी एंड आर अधीक्षक अभियंता सोनीपत कार्यालय के समक्ष सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने की तथा संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव विनोद शर्मा ने किया। धरने प्रदर्शन को राज्य प्रधान श्री सत्यपाल वर्मा राज्य महासचिव श्री धर्मवीर शर्मा राज्य मुख्य सलाहकार इन्द्र सिंह सिहाग राज्य उपप्रधान धर्मराज घणघस राजबीर जांगड़ा उपाध्यक्ष अश्विनी आंतिल एआईयूटीयूसी के राज्य महासचिव श्री हरि प्रकाश शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए बताया कि राज्य कमेटी द्वारा पीडब्ल्यूडी बी एंड आर प्रमुख अभियंता को कच्चे कर्मचारियों का 13 महीने का वेतन भुगतान करने बारे में 20 मई 2022 को पत्र लिखा था और पत्र के माध्यम से अगर जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से, ईपीएफ ईएसआई और सभी कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर नाम नहीं डाला गया तो हरियाणा प्रदेश में सभी सर्कलों के समक्ष मांगे पूरी नहीं करने के विरोध स्वरूप पुतला दहन करने का नोटिस दिया गया था। परंतु तानाशाही अधिकारी अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए सरकार की नीतियों, फैसलों को ठेंगा दिखाते हुए सरकार की किरकरी करवाने का कार्य कर रहा है। इसी के विरोध स्वरूप संगठन द्वारा आज 18 जुलाई सोनीपत बी एंड आर अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रमुख अभियंता माननीय प्रवीण ढाका का पुतला दहन किया गया। जिसमें सोनीपत जिला कमेटी से संबंधित पब्लिक हेल्थ नगर निगम बी एंड आर बागवानी शाखा के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार व प्रमुख अभियंता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संगठन सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को समाधान करवाएं, अन्यथा संगठन राज्य स्तर पर विशाल रैली करने पर मजबर होगा। आज की मीटिंग में सर्वश्री जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान प्रदेश कार्यालय सचिव विनोद शर्मा ब्रांच सचिव सुरेन्द्र सिंह सतीश कुमार मोहन सिंह नरेश कुमार कमला सुनिता चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा सतबीर शर्मा ब्रांच कोषाध्यक्ष सुरेश नैयर ब्रांच कार्यकारिणी से दलीप सिंह राजबीर सिंह सतबीर शर्मा मौसम सुरेश रणबीर सिंह तेज प्रकाश गौड़ धर्मेंद्र नरेश कुमार संजय देवेन्द्र याद सिंह इंद्रजीत जगदीश आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker